न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : शिलान्यास के बावजूद नहीं हुआ सड़क निर्माण आरंभ ,ग्रामीणों में गुस्सा

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास का सच


चुनावी काल में बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास की झड़ी लगी हुई है। यहां के विधायक रोजाना सड़कों का शिलान्यास करते नजर आ रहे हैं। चुनाव से पहले मौजूदा विधायक इसी तरह से वोटरों को झांसा देते आ रहे हैं। विधायक के इस नायाब खेल की हकीकत का सच आप इन तस्वीरों को देख कर समझ सकते हैं।

टेढ़ागाछ प्रखण्ड के कालपीर पंचायत अंतर्गत भेलागूड़ी में इस रास्ते का शिलान्यास 2 साल पहले किया गया था। अब तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है। रास्ता के बगैर यहां पर लोग बड़ी मुश्किल से जिंदगी गुजारते हैं। ये रास्ता बीबीगंज से पिपरा और झुनकी को आपस में जोड़ता है।

इमरजेंसी के हालात में मरीजों की शामत आ जाती है। बताते चलें कि इस मुख्य सड़क होकर प्रत्येक दिन हजारों की आबादी का आवागमन हुआ करता है ।विगत 2 वर्ष पूर्व कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम के द्वारा ग्रामीण टोला संपर्कअंतर्गत भेलागुड़ी शीश लाल मंडल टोला से भेलागुड़ी एमएनजीएसवाई टोला तक सड़क निर्माण का कार्य का शिलान्यास हुआ था ।

लेकिन धरातल पर अब तक कार्य में होना आम लोगों की समझ से पड़े हैं। जबकि इस मुख्य सड़क होकर पिपड़ा, काशीवाड़ी, प्रेमनगर, बैरिया, जरियाबिट्टा, खनियाबाद, कालपीर, कंचनवाड़ी सहित दर्जनों गांव का आवागमन हुआ करता है। फिर भी कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम को इस सड़क से लगता है कोई सरोकार नहीं है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ए आई एम आई एम के बहादुरगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी हसन जावेद ने कहा कि चार बार से बहादुरगंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम सिर्फ बहादुरगंज विधानसभा के टेढागाछ के आम जनता के साथ सिर्फ और सिर्फ छलावा करते आ रहे हैं यदि बहादुरगंज विधायक यदि विकास का काम करना चाहते तो दस साल का समय टेढागाछ को सीधागाछ बनाने का प्रयास सिर्फ दिखावा है ।

धरातल पर आज तक नहीं कार्य उतर नहीं पाई है। आज भी प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य अधर में पड़ा हुआ है।

Share this news

Leave a Comment