न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रशासन हुई सख्त,लगाया गया जुर्माना

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

लगातार फैल रहे कोरोना के ग्राफ को रोकने के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास की ओर से विभाग के नियमानुसार सख्ती प्रारंभ कर दी गई है।

इसी कड़ी में मंगलवार के दिन बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत कई चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास एव बहादुरगंज थाना में तैनात एएसआई मजहरुल हक के माध्यम से बिना मास्क पहनकर निकले लोगों को रोककर विभागीय नियमानुसार पचास रूपये का जुर्माना वसूला एव दो-दो मास्क भी वितरण किया।


इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास ने कहा कि कोविड-19 जैसी भयानक महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से सरकार के माध्यम से लगातार कई प्रकार के हथकंडे अपनाकर प्रयास किया जा रहा है ताकि आमजन सुरक्षित रह सके।

विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी लगातार माइकिंग कर आमजनो को मास्क लगाकर ही घरों से निकलने की अपील लगातार की जा रही है।बावजूद इसके भी जो लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं उनलोगो से विभागीय नियमानुसार पचास रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है एवम दो मास्क भी वितरण कर मास्क लगाने के लिए सख्त हिदायत दी जा रही है ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें एवम इस भयानक महामारी की चपेट में आने से बच सके।

Share this news

Leave a Comment