न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

दहेज उत्पीड़न एव मारपीट के मामले में बहादुरगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकचकी गांव निवासी शमशाद आलम पिता एहसान आलम की पत्नी के द्वारा बहादुरगंज थाना में अपने पति एव ससुराल वालों के विरुद्ध दिनांक 27.02.2020को दहेज उत्पीड़न एव मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था।

पीड़िता के द्वारा दिये गए आवेदन के बाद ही बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई थी ।

इसी कड़ी में सोमवार की देर रात बहादुरगंज पुलिस ने मामले के प्राथमिक अभियुक्त शमशाद आलम पिता एहसान आलम चक चकी वार्ड संख्या 13 निवासी को गिरफ्तार कर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 249/20 के तहत धारा 341,323,498(a),354,379,504,506,34 भादवी के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment