न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : पंच तत्व में विलीन हुए प्रणव दा , नम आंखों से दी गई विदाई

देश/डेस्क

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी पंच तत्व में विलीन हो गए ।दिल्ली के लोधी शमशान घाट पर उन्हें पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने उन्हें मुखाग्नि दी और इसी के साथ राजनीति के एक युग का अंत हो गया ।मालूम हो कि विगत कई दिनों से श्री मुखर्जी बीमार थे और उनका ब्रेन सर्जरी किया गया था ।

दिल्ली के आर्मी अस्पताल में सोमवार को उनका देर शाम निधन हो गया था ।जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी ।आज उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया जहा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं और नागरिकों ने उनके दर्शन किए उसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है ।

Share this news

Leave a Comment