न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महाराष्ट्र :रायगढ़ में इमारत ढहने से 9 लोगो की मौत ,पीएम ने जताया शोक

देश/डेस्क

महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढहने से 9 लोगो की मौत हो गई है और अभी भी मलबे में कई लोग फंसे हुए है ।एनडीआरएफ की टीम के द्वारा अभी भी मालवा हटाया जा रहा है ।घटना के बाद आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत ढहने से कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत ढहने से दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द-से-जल्‍द ठीक होने की मंगल-कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम त्रासदी स्थल पर मौजूद हैं जो हरसंभव सहायता मुहैया करा रही हैं।’

Share this news

Leave a Comment