न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर बीजेपी नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

गलगलिया : गलगलिया से सटे बंगाल के बागडोगरा भाजपा गोसाईपुर लोअर कमिटी की ओर से तृणमूल कांग्रेस संचालित गोसाईपुर ग्राम पंचायत के भूजियापानी गांव( बूथ संख्या 125 ) के पंचायत सदस्य के खिलाफ पीसीसी रास्ते के निर्माण में घोटाला करने के आरोप में नक्सलबाड़ी बीडीओ बापी धर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की गई।

इस संबंध में भाजपा के जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया कि 500 मीटर के सड़क निर्माण की बात की जा रही थी। लेकिन 150 मीटर तक ही सड़क बनाकर पूरा बिल के रुपय उठा लिया गया है। इसके साथ ही जहां से सड़क निर्माण शुरू करने के लिए साइनबोर्ड लगाया गया था, वहां से सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया है।

आगे भाजपा नेता दिलीप बारोई ने बताया कुछ दूरी तक सड़क पर पत्थर ही बिछाकर उसे पक्का रास्ता बता दिया गया है। अगर बीडीओ इसकी जांच सही ढंग से करेंगे तो रास्ते निर्माण के घोटालें उभरकर सामने आ जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सजल कांति सरकार, कार्यकर्ता युगल राय व राजा सूत्रधार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment