न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :चीन के खिलाफ सैन्य विकल्प खुले हुए है -सीडीएस विपिन रावत

देश/डेस्क

लद्दाख सीमा पर चीन से जारी विवाद के बीच सीडीएस विपिन रावत ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि चीन अगर बात चीत से नहीं सुधरता तो सैन्य विकल्प खुले हुए है ।मालूम हो कि गलवान घाटी में चीन धोखेबाजी के बाद अभी भी धोखेबाजी कर रहा है और जितना पीछे हटना चाहिए अभी तक नहीं हटा है ।जबकि इस दौरान 5 बार विभिन्न स्तरो की वार्ता हुई है ।

मालूम हो कि भारत लगातार सीमा पर तैयारियों को मजबूत कर रहा है और सेना अलर्ट मोड में है ।सीडीएस विपिन रावत ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लद्दाख में चीनी सेना द्वारा किए गए अपराधों से निपटने के लिए सैन्य विकल्प जारी है, लेकिन इसका उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता विफल होगी ।

चीन को नसीहत देते हुए सीडीएस श्री रावत ने कहा है कि चीन अपने पुराने स्थिति पर लौटे वरना भारतीय सेना सबक सिखाने के लिए तैयार है ।

Share this news

Leave a Comment