न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने झारखंड से भटक कर आये एक 13 वर्षीय बच्चे को किया चाइल्ड लाइन की टीम के हवाले

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम एलआरपी चौक के समीप एक 13 वर्षीय बालक भटकते हुए मिला ।जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार अपने दलबल के साथ एलआरपी चौक पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लेकर बहादुरगंज थाना ले आई एव बच्चे से पूछताछ प्रारंभ की गई।


वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि भटककर आये बच्चे की पहचान विशेष कुमार पिता सुरेंद्र राय महाराजपुर बाजार साहेबगंज जिला झारखंड निवासी के रूप में हुई है।
वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्चे को परिजनों को मामले की जानकारी दूरभाष पर दे दी गई है ।

साथ ही साथ बच्चे की देखभाल हेतु चाइल्ड लाइन सब सेंटर कोचाधामन को सूचित कर चाइल्ड लाइन सब सेंटर कोचाधामन के टीम लीडर अर्जुन कुमार बसाक एवम चाइल्ड लाइन के सदस्य एहतेशामूल हक के सुपुर्द कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment