न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से हो रहा है उपयोग, अधिकारी मौन

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

जिले एव नगर क्षेत्र बहादुरगंज में प्रतिबंधित किये गए पॉलीथिन की बिक्री व उपयोग लगातार जारी है।वहीं नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा छापेमारी अभियान में सुस्ती बरते जाने के कारण उजला व काला पॉलीथिन फिर एक बार बाजारों में दुकानदारों एवम ग्राहकों के हाथों में दिखने लगा है।


सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं से लेकर किराना व अन्य सामानों की दुकानों पर दुकानदारों के द्वारा अब धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है।पहले तो चोरीछिपे इसका उपयोग किया होता था पर अब तो खुलेआम होने लगा है।वहीं दुकानदार भी कपड़े से बने थैले का कम एवम पॉलीथिन का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं।जिससे कि पॉलीथिन मुक्त शहर बनने का सपना पर अब प्रश्नचिन्ह बनने लगा है।


नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार झांसी रानी चौक,सब्जी मंडी,अली हुसैन चौक,रजिस्ट्री ऑफिस चौक,एलआरपी चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर उजला व काला पॉलीथिन में समान देते दुकानदार व सब्जी विक्रेता दिख जाते हैं।पॉलीथिन का उपयोग बढ़ने के कारण नगर क्षेत्र की नाले फिर पॉलीथिन के कारण जाम होने लगे हैं।

हालांकि विगत लगभग चार माह पूर्व नगर पंचायत बहादुरगंज के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में नगर के कर्मियों के द्वारा नगर क्षेत्र के कई दुकानों पर छापामारी अभियान चलाकर दुकानदारों से पॉलीथिन को जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया था।फिर ज्यूँ ही मामला ठंडा पड़ा वैसे ही पॉलीथिन की बिक्री व उपयोग फिर चरम पर प्रारंभ हो गई।हालांकि पूर्व नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आमजनो से पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की अपील भी की गई थी परन्तु आमजनो में आज भी जागरूकता का अभाव है।


हालांकि इस संदर्भ में वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने कहा कि जल्द ही पुनः टीम गठित करके प्रतिबंधित पॉलीथिन के छापामारी किया जायेगा एवम दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment