न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :जदयू में शामिल हुए लालू प्रसाद यादव के समधी ,विजेंद्र यादव ने कहा चंद्रिका राय पढ़े लिखे ना की 9 वी फेल

पटना/डेस्क

पटना-आरजेडी के तीन विधायक जेडीयू में शामिल हो गए ।मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय, फराज फातमी और जयवर्धन सिंह ने आज जेडीयू की विधिवत  सदस्यता ग्रहण कर ली है ।जदयू में शामिल तीनों नेताओ को पार्टी के नेता एवं मंत्री मंत्री श्रवण कुमार और विजेंद्र यादव ने  जेडीयू की सदस्यता दिलाई ।

लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि  में नीतीश कुमार जी के प्रति  पूरी आस्था व्यक्त करता हूँ साथ ही कहा कि 15 साल पहले जैसा बिहार नीतीश जी को मिला था आज उसे पूरी तरह बदल दिया नीतीश जी ने वही उन्होंने तेज प्रताप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेज प्रताप ने लोक सभा चुनाव में मेरे खिलाफ काम किया था ।लेकिन लालू प्रसाद यादव ने कोई करवाई नहीं की ।राजद गरीबों की पार्टी नहीं है बल्कि अमीरों की पार्टी है ।

वहीं जय वर्धन सिंह ने कहा कि मुझे राजद में घोर निराशा हुई है और राजद में शिकायत सुनने वाला नहीं है ।श्री सिंह ने कहा कि मुझ पर व्यक्तिगत हमला करवाया गया ।वहीं इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा तीनों लोगो के पार्टी में शामिल होने से पार्टी में मजबूती आएगी साथ ही कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की एक लंबी लकीर खींच दी है और भविष्य में कोई भी उनसे लंबी लकीर नहीं खीच सकता ।

मीडिया को संबोधित करते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि चंद्रिका राय जी पढ़े लिखे है कोई 9वीं फेल नहीं है ।वहीं लालू के MY समीकरण पर कहा नब्बे के दशक में भागलपुर में सबसे बड़ा दंगा हुआ दंगे के दोषियों को सजा क्यों नहीं मिली और नीतीश जी जब सत्ता में आए तो दंगाईयों को सजा मिली ।उन्होंने कहा कि नीतीश जी जाति देखकर विकास की किरण नहीं पहुंचाते ,हर जाति हर धर्म तक विकास की किरण पहुंची है

Share this news

Leave a Comment