न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :लॉक डाउन को लेकर जिला पदाधिकारी ने जारी किया दिशा निर्देश,देखे क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

किशनगंज/संवादाता

किशनगंज जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मंगलवार को लॉक डाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।मालूम हो कि जारी दिशा निर्देश में सभी प्रकार के निजी वाहन और सार्वजनिक परिवहन अर्थात बसों का परिचालन पूरी तरह अगले आदेश तक बंद रहेगा ।

वहीं सरकारी कार्यालय में 50% कर्मचारी काम करेंगे साथ ही मॉल को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी दुकानों को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है ।कोचिंग संस्थान पूर्व की भांति अभी भी बंद रहेंगे वहीं निजी और सरकारी नर्सिंग होम , दवा दुकान ,डिस्पेंसरी ,लैब आदि खोलने का आदेश जारी किया गया है ।वहीं सभी धार्मिक स्थल,धार्मिक सम्मेलन बंद रहेंगे साथ ही मास्क पहनना पूरी तरह अनिवार्य है ।

Share this news

Leave a Comment