न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कश्मीर में शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना , नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

पटना/संवादाता

जम्मू कश्मीर में कल शहीद हुए सीआरपी के जवान  लवकुश  शर्मा और शाहिद खान का पार्थिव शरीर आज पटना एयरपोर्ट  पर पहुंचा ।जहा नम आंखों से वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई ।मालूम हो कि सोमवार को अहले सुबह आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हरकत में बिहार के दो जवान शहीद हो गए थे ।

पटना एयरपोर्ट में बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है ।वहीं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है ।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया को बताया कि पूरा बिहार इनके परिजनों के साथ खड़ा है।अभी तक केवल सेना के जवानों को ही शहीद का दर्जा मिलता है।

मिलिट्री ऑफिसर्स को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता।हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इन्हें हर संभव मदद दें,रोजगार और आर्थिक मदद भी इन्हें दी जाए ।मालूम हो कि शहीद जवानों में एक रोहतास जिले के रहने वाले है जबकि दूसरे जहानाबाद जिले के ।पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों वीर सपूतों के शव को उनके गांव भेजा जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।वहीं बिहार के डीजीपी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है ।

Share this news

Leave a Comment