न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतगर्त धनतोला पंचयात के गिरिटोला मोहामारी वार्ड नंबर 5 निवासी हरिलाल गिरी की10 वर्षीय पुत्री बूढ़ी कनकई के मरिया धार में नहाने के दौरान पानी मे डूबने से की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के बच्चों के साथ सरिता कुमारी घास काटने के लिए गयी थी घास काटने के बाद अपने साथी बच्चों के साथ बूढ़ी कनकई नदी के मरिया धार में नहाने लगी। नहाने के क्रम में ज्यादा गहरे पानी चली गयी।

और डूबने लगी, सरिता को डूबते देख उसके साथ के बच्चे उसे बचाने का प्रयास करने लगे और जब सरिता को पानी से बाहर निकलने में असफल हो गए तब बच्चे गांव में परिजनों को इसकी सूचना दी जानकारी पा कर गांव के ग्रामीण घटना स्थल पहुँच और सरिता कुमारी को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ज्यादा समय तक पानी मे डूबे रहने से सरिता की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दिघलबैंक पुलिस को दी दिघलबैंक पुलिस मौके में पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के भेजने की तैयारी में जुट गई।

Share this news

Leave a Comment