न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखण्ड में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 74वाँ स्वतंत्रता दिवस

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शनिवार को 74वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।इस मौके पर हर स्थान व झंडोत्तोलन समारोह में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।इस दौरान बच्चों को समारोह से दूर रखा गया।कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर इस वर्ष विद्यालय में भीड़ भाड़ नहीं देखी गई।

इस अवसर पर टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मिसबाबुल हक,थाना परिसर में थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा प्रभारी डॉ कौशल कुमार, बीआरसी में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, किसान भवन परिसर में कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक अरसद रजा व अन्य बैंक शाखाओं में शाखा प्रबंधक, विद्यालय में प्रधानाध्यापक तथा पंचायत भवनों में मुखिया,ग्राम कचहरी में सरपंच ने तिरंगा झंडा फहराया।

Share this news

Leave a Comment