न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड के दो पंचायत धवेली एवं हवाकोल पंचायत में बिहार सरकार द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति दी है।दोनों पंचायतों में शनिवार को पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया।शिलान्यास समारोह में टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी गुजारी कुमार पंडित ने विधिवत फीता काटकर भवन की नीब रखी।

इस दौरान धवेली पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास मुखिया निजामुद्दीन एवं टेढ़ागाछ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,उप मुखिया प्रतिनिधि मुजाहिद आलम वार्ड शहीमुद्दीन,रोजगार सेवक पंचायत सेवक आदि गणमान्य लोग की मौजूदगी में की गई। वहीं बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने हवाकोल में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुखिया सत्यनारायण साह पंचायत सेवक,रोजगार सेवक शामिल थे।बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया सरकार द्वारा पंचायत सरकार भवन के लिए लगभग एक करोड़ 17 लाख का आवंटन मिला है।इस भवन के निर्माण होने से पंचयतवासियों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।यहाँ से ही पंचायत स्तर के लाभुकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Share this news

Leave a Comment