न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

खबर का हुआ असर !Plurals नेताओ ने दी सफाई

बिहार /डेस्क

शिवहर जिले के plurals जिला प्रभारी आदित्य कुमार द्वारा एक लेटर वायरल किया गया है ।जिस खबर को न्यूज लेमन चूस ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था ।खबर प्रकाशित करने के कुछ ही घंटो बाद plurals के नेताओ में खलबली मच गई है । बता दे कि शिवहर जिला प्रभारी के द्वारा अपने पत्र में पार्टी के जेनरल सेक्रेट्री पर यह आरोप लगाया गया था कि उनके द्वारा श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण की शुभकामना देने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और साथ ही एक व्यक्ति से धमकी दिलवाई गई थी ।

पूरा मामला सुर्खियों में आने के बाद सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव आ कर plurals के नेता लोकेश पुष्कर और असिस्टेंट सेक्रेट्री सौरभ कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवहर जिला प्रभारी द्वारा जो भी आरोप लगाए गए है, सभी निराधार है और हमारी पार्टी में किसी भी प्रकार का अगर कोई शुभकामना देते है तो उसके लिए अनुमति आवश्यक है।यही नहीं लोकेश पुष्कर ने कहा कि हम लोग श्री राम मंदिर के विरोधी नहीं है और में स्वयं कुछ दिन पहले अयोध्या गया था ।लोकेश पुष्कर ने कहा कि हम बिहार के विकास की बात करते है और हमारा उद्देश्य साफ है । लेकिन कुछ लोग पार्टी को बदनाम करना चाहते है । बता दे कि लेटर के वायरल होने के बाद से पार्टी की चारो तरफ किरकिरी हो रही थीं । जिसके बाद अब सफाई देकर पार्टी के नेता अपनी साख बचाने की कोशिश में जुटे हुए है।

Share this news

Leave a Comment