किशनगंज :शराब के नशे में पांच पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने खानाबाड़ी पौआखाली निवासी सुमन झा और मो.शाहिद आलम के साथ डुमरियाभट्टा निवासी गोविंद पासवान को शराब के नशे में पाये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जबकि पोठिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक से टप्पू झाड़बाड़ी निवासी शहनवाज आलम और रईस आलम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!