किशनगंज में दूसरी शादी करने के लिए पति ने पत्नी की हत्या का किया प्रयास,महिला गंभीर रूप से घायल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

किशनगंज /सागर चन्द्रा

दूसरी शादी करने के लिए पति ने पत्नी की हत्या करने की चेष्टा की। बेरहमी से पिटाई करने के बाद सिर पर लोहे के रड से वार किए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार भाटी चंदवार निवासी ऋतु देवी की शादी दो वर्ष पूर्व कोचाधामन थाना क्षेत्र के मोधो पंचायत स्थित तेतलिया गांव निवासी संजय कुमार कर्मकार के साथ हुई थी। जिससे उसे एक संतान भी है। पति संजय की मोधो हाट में सोना चांदी की दुकान है।

लेकिन शादी के बाद संजय को शराब की बुरी लत लग गई और दूसरी युवती के साथ उसका अवैध संबंध स्थापित हो गया था। जिसका विरोध करने पर संजय अक्सर ऋतु की पिटाई करता था। अवैध संबंध में बाधक बन रही ऋतु को रास्ते से हटाने के लिए संजय ने मारपीट के बाद उसके सिर पर लोहे की रड से वार कर दिया।

किशनगंज में दूसरी शादी करने के लिए पति ने पत्नी की हत्या का किया प्रयास,महिला गंभीर रूप से घायल