न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :युवक को अपराधियों ने मारी गोली ,पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर /संवादाता

भागलपुर जिले में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ चुका है ।मालूम हो कि अपराधियों ने देर रात एक  युवक को गोलीमार दी ।

घटना के विषय में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक  तीन गोली मारी जिसके बाद  युवक की मौके पर मौत हो गई ।

युवक की पहचान राकेश कुमार मंडल के रूप में हुई है ।घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के दियारा के परशुरामपुर गुरुटोला की है ।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और पुलिस के द्वारा जांच की करवाई तेज कर दी गई है ।

Share this news

Leave a Comment