न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : बेंगलुरु में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद उपद्रवियों ने किया बवाल ,थाने में लगाई आग

देश/डेस्क

कर्नाटक: बेंगलुरु में कल रात कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई, 110 लोग गिरफ्तार हुए और करीब 60 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना  डीजे हल्ली इलाके में घटी और उपद्रवियों ने देखते ही देखते कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया साथ ही थाने में भी आग लगा दिया ।

घटना के बाद बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है और डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में कर्फ्यू लगा दिया गया है ।सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आदेश जारी किए गए हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार ने सभी संभव कदम उठाए हैं।सीएम ने कहा कि पत्रकारों, पुलिस, जनता पर हमला अस्वीकार्य है। सरकार ऐसे उकसावों और अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है ।

Share this news

Leave a Comment