न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :45 लाख की लागत से निर्मित तीन सड़कों का विधायक ने किया उद्घाटन

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने मंगलवार के दिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन सड़कों का किया उदघाटन।मालूम हो कि विधायक तौसीफ आलम ने मंगलवार के दिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिलासी गांव के मुख्य सड़क से गिरी टोला जाने वाली 100 फिट की पीसीसी सड़क,वहीं बहादुरगंज प्रखंड के एनएच 327 ई से नवाब जागीर जमाल टोला तक जाने वाली 100 फिट पीसीसी सड़क एव खारी बस्ती मुख्य सड़क से दुलाली कब्रिस्तान तक 100 फिट की पीसीसी सड़क का उदघाटन किया।

इस मौके पर विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि कुल 300 फिट सड़क 45लाख की लागत से निर्माण कर उदघाटन किया गया है।
वहीं सड़कों के उदघाटन होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।मौके पर बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम के साथ ही साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एव सैकड़ों की तादाद में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment