न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :तय समय पर होंगे विधान सभा के चुनाव

पटना/डेस्क

बिहार में तय समय पर ही होंगे विधान सभा चुनाव ।मालूम हो कि बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद सहित अन्य दलों ने कोरो ना बीमारी को देखते हुए चुनाव टालने का आग्रह किया था ।लेकिन चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार में तय समय पर चुनाव होंगे ।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर चुनाव की तैयारियां की जा रही है। बिहार में तय समय सीमा पर ही विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे ।जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने इसके लिए अतिरिक्त मतदान कर्मियों कि व्यवस्था की है ।वहीं लोजपा नेता रामविलास पासवान ने अभी चुनाव नहीं करवाने का आग्रह किया है हालाकि बीजेपी ने चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया है । श्री अरोड़ा के बयान के बाद विपक्षी राजद सहित अन्य दलों की धड़कन तेज हो गई है ।मालूम हो कि बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य में 33797 अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाने का फैसला किया है।

बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1000 निर्धारित कर दी थी जबकि यह बिहार में यह आंकड़ा फिलहाल 1500 था। बिहार निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाने के फैसले के साथ ही बिहार में एक बूथ पर औसत वोटरों की संख्या 985 से घटकर 678 हो जाएगी। बिहार में 29 नवंबर से पहले नई सरकार को शपथ ग्रहण कर लेना है ऐसे में श्री अरोड़ा के बयान से यह साफ दिख रहा है कि तय समय पर ही चुनाव होंगे ।

Share this news

Leave a Comment