न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को कहा गेट वेल सून

देश/डेस्क

भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किट्टी पार्टी बन चुकी है ।दरअसल राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि शहर में बेरोज़गारी की मार से पीड़ितों के लिए MGNREGA जैसी योजना और देशभर के ग़रीब वर्ग के लिए NYAY लागू करना आवश्यक हैं। ये अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होगा।साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि क्या सूट-बूट-लूट की सरकार ग़रीबों का दर्द समझ पाएगी?

जिसके जवाब में श्री नकवी ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब किटी पार्टी बन गई है। हर दिन इसमें फेक अजेंडे, फंडे तय होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर परोसा जाता है। ये कोई सामान्य बुद्धि का आदमी नहीं कर सकता। उनके नेता को हम ‘गेट वेल सून’ कहना चाहेंगे, अपनी पार्टी को भी जल्द स्वस्थ करें ।

Share this news

Leave a Comment