न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड के 10 वी पास शिक्षा मंत्री ने इंटर में करवाया नामांकन

झारखंड/डेस्क 

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज बोकारो के देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय में अपना नामांकन करवाया है ।मालूम हो कि शिक्षा मंत्री ने इंटर में अपना नामांकन करवाया है और उनका कहना है कि मुझे बहुत ठेस पहुंची थी जब शपथ ग्रहण के समय मुझे कहा गया था कि दसवीं पास शिक्षा मंत्री क्या करेगा।

इसी का जबाव देने के लिए मैंने 11वीं में आर्ट्स में एडमिशन लिया है पढ़ूंगा भी और पढ़ाई के लिए काम भी करुंगा। श्री महतो ने बताया कि उन्होंने 1995 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कि थी साथ ही कहा कि पूरे झारखंड में 4416 मॉडल  स्कूल बनने जा रहे हैं। ये बेहतर सुविधाओं के साथ लोगों को शिक्षा उपलब्ध करवाएंगे ।

Share this news

Leave a Comment