न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :शिव सेना सांसद माफी मांगे वरना मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा -नीरज सिंह

सुपौल /संवादाता

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में शिव सेना नेता  संजय राउत द्वारा सुशांत के पिता के के सिंह पर अनर्गल बयान बाजी के बाद अब स्व अभिनेता का परिवार शिव सेना के ऊपर पूरी तरह भड़क चुका है ।मालूम हो कि शिव सेना सांसद संजय राउत ने एक टीवी चैनल पर अनर्गल टिप्पणी करते हुए कहा था कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी और सुशांत के अपने पिता से संबंध सही नहीं थे ।

जिसके बाद भाजपा विधायक सह सुशांत के भाई नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राउत माफी मांगे वरना उन पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा ।मालूम हो कि जब से सुशांत मामले कि जांच सीबीआई को सौंपी गई है तब से ही शिव सेना नेताओ कि बौखलाहट खुल कर सामने आ चुकी है और बौखलाहट में शिव सेना नेताओ द्वारा अनर्गल बयान बाजी की जा रही है ।नीरज सिंह ने उक्त बातें पटना से लौट कर सुपौल के वीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है और अविलंब माफी मांगने की बात कही है ।

Share this news

Leave a Comment