किशनगंज :ससुराल घूमने आए दामाद की सर्पदंश से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ससुराल घूमने आये दामाद की सर्पदंश से मौत हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा पीड़ित को मृत घोषित करते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बगीचा गांव वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार बंगाल के कलियागंज निवासी राजु मुर्मु की शादी पांच वर्ष पूर्व बगीचा गांव निवासी शांति सोरेन के साथ हुई थी।

जिससे उसे दो संतान भी है। आठ दिन पूर्व वह अपने ससुराल घुमने आया था। सोमवार दोपहर ससुराल के सभी सदस्य अपने खेत में धान रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसके हाथ मे डस लिया। ससुराल वालों ने फौरन उसे बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में डयूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित करते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

किशनगंज :ससुराल घूमने आए दामाद की सर्पदंश से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम