न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को दिया अंजाम ,इंडियन बैंक से लूट लिए 69 लाख

औरंगाबाद /संवादाता

बिहार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ चुका है । मालूम हो कि औरंगाबाद में बाइक सवार अपराधियों ने इंडियन बैंक की शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया और गार्ड को घायल कर दिनदहाड़े 69 लाख रुपया लेकर फरार हो गए ।

घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक की है जहां  से अपराधियों ने 69 लाख रुपये लूट लिया कर फरार हो गए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो बाइक में चार लोग सवार होकर पहुंचे थे जिन्होंने पहले चाकू से गार्ड को घायल कर दिया और उसकी बात वारदात को अंजाम दिया है ।

एसपी पंकज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा मालूम हो कि गार्ड अनुग्रह नारायण सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

Share this news

Leave a Comment