किशनगंज /सागर चन्द्रा
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम को अचानक सामने देख अस्पताल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।
इस दौरान डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, महिला और पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष आदि का बारिकी से निरीक्षण किया। हालांकि व्यवस्था में सुधार देख कर उन्होंने संतोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने ऐंबुलेंस के लिए भटकते एक मरीज को ऐंबुलेंस भी उपलब्ध कराया।






























