शराब के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

गस्त कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने 180 एम एल के एक टेट्रा पैक शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। शहर के हवाई अड्डा के समीप बीआर 37 एम 4553 नंबर की हीरो एचीवर बाइक की तलाशी के दौरान शराब बरामद होते ही बाइक सवार पटना पुनाईचक निवासी चंदन कुमार पिता दिनेश महतो और मझिया सतभिट्टा निवासी दिलकश पिता मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!