एसएसबी 41वी बटालियन के जवानों द्वारा की गई कार्रवाई
खोरीबाड़ी/प्रतिनिधि
सीमावर्ती किशनगंज से जिले से सटे भारत नेपाल सीमा के पानी टंकी इलाके से सशस्त्र सीमा बल ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के दौरान 4 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। वही इस कार्रवाई में दो भारतीय नागरिकों की भी गिरफ्तारी हुई है
मालूम हो की भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के जवानों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के दौरान चारो बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा है। साथ ही बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश करने लिए सहयोग करने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार बांग्लादेशियों के नाम मोहम्मद शोहाग मिया , कमरुल हुसैन , मोहम्मद मनीर हुसैन और सोफीउल आलम हैं । ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं । जबकि दो भारतीय नागरिक का नाम मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद सिपन सरकार है ।
मोहम्मद हुसैन जलपाईगुड़ी के निवासी है और मोहम्मद सिपन सरकार कूचबिहार का रहने वाला है । एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत – नेपाल सीमा के पानीटंकी पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने के क्रम में जवानों के द्वारा जब पहचान कार्ड दिखाने को कहा गया तो इन लोगो के द्वारा फर्जी आधार कार्ड दिखाया गया । जिसके बाद एसएसबी जवानों ने उनसे पूछताछ की ।
एसएसबी की पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि वे लोग बंग्लादेश के रहने वाले हैं। जिसके बाद एसएसबी जवानों ने युवकों को हिरासत में ले लिया । साथ ही दो भारतीय नागरिक को भी घुसपैठ करवाने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एसएसबी जवानों द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद चारों बांग्लादेशी नागरिकों व दोनों भारतीय नागरिकों को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। गुरुवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया । पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।गौरतलब हो की बीते दिनों किशनगंज स्टेशन से भी आरपीएफ के द्वारा चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था जो पंजाब जाने की फिराक में थे ।पुलिस पूछताछ के बाद ही पता चलेगा की आखिर इन युवकों के भारत आने का मकसद क्या था ।




























