अलाव तापने के दौरान महिला आग से झुलसी, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ठंढ़ से बचाने के लिए नवजात को गोद में लेकर अलाव तापने के दौरान कपड़ों में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वह आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गई लेकिन अपने बच्चे को आंच तक नहीं आने दी।

बंगाल के चाकुलिया में घटित घटना के दौरान पीड़िता रिंकी देवी की चीखपुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के क्रम में अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!