न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुजफ्फरपुर :सांसद और विधायक के लापता होने का ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर ।बाढ़ से परेशान ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर

मुजफ्फरपुर/संवादाता

मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद और विधायक के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है ।मालूम हो कि मुजफ्फरपुर में बाढ़ से लोग परेशान है ।बाढ़ की वजह से कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है ।जिसके बाद ग्रामीणों ने सांसद अजय निषाद और विधायक बेबी कुमारी के लापता होने का पोस्टर जगह जगह लगा कर अपना विरोध दर्ज किया है ।

मालूम हो कि बोचहा विधायक और सांसद के खिलाफ लोगो की नाराजगी चरम पर है ।मुजफ्फरपुर बिंदा गांव में जगह जगह विधायक और सांसद की तस्वीर लगा कर ग्रामीण विरोध प्रकट कर रहे है ।

Share this news

Leave a Comment