न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक बह रही है खतरे के निशान से ऊपर ,बाढ़ से कई जिले में तबाही

समस्तीपुर में नाव आई हाई टेंशन तार की चपेट में 2 की मौत ,कई लापता

किशनगंज में भी बढ़ा महानंदा का जलस्तर पोठिया के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

मधुबनी ,दरभंगा में सैकड़ों लोग हुए बाढ़ से विस्थापित । फसल हुई नष्ट

पटना/डेस्क

बिहार के एक दर्जन जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है ।बाढ़ से सूबे की लगभग 15 लाख आबादी त्राहिमाम कर रही है ।मालूम हो कि दरभंगा , मुजफ्फरपुर,मधुबनी ,सहरसा ,सुपौल ,खगड़िया, किशनगंज,कटिहार सहित अन्य जिले में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है ।बाढ़ की वजह से कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है ।

मुज़फ़्फ़रपुर में बूढ़ी गंडक ने तबाही मचाई है जहां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी है।जानकारी के मुताबिक
अभी 53.55 मीटर है, वर्ष 2017 के स्तर 53.74 मीटर तक पहुंचने की संभावना है ।वहीं मुज़फ़्फ़रपुर में देर रात शहरी क्षेत्र के सोडा गोदाम के समीप गंडक नदी में रिसाव होने से शहर में नदी का पानी प्रवेश करने लगा जहा प्रशासन ने तत्प्रता दिखाते हुए पानी की प्रवाह को रोका है ।

दूसरी तरफ समस्तीपुर में एक नाव हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई जिसमें 2 लोगो की मौत हो गई और कई लोग लापता है जिनकी खोज एनडीआरएफ द्वारा कि जा रही है ।

मालूम हो कि मौसम विभाग द्वारा 29 जुलाई तक भारी बारिश। की चेतावनी दी गई है जिससे लोग सहमे हुए है ।वहीं किशनगंज जिले में महानंदा का जलस्तर बढ़ने से पोठिया प्रखण्ड के फाला पंचायत सहित तैयाबपुर एवं अन्य स्थानों पर नदी का पानी प्रवेश कर चुका है ।जलजमाव से लोग परेशान है ।

Share this news

Leave a Comment