न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसडीएम ने लॉक डाउन का उलंघन करने वाले दुकानदारों को लगाई फटकार ,दुकान करवाया गया बंद

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में तैयबपुर बाज़र तथा चिचुआबाड़ी चौक में लॉक डॉउन की ढीली स्तिथि को देखते हुए एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने दोंनो ही भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर स्वयं सशत्र पुलिस बल के साथ पहुँचकर लॉक डॉउन के दौरान उलंघन करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाई है ।मालूम हो कि चिचुआबाड़ी चौक में लॉक डॉउन के नियमों का धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदारों का दुकान बंद कराया और उन्हें शख्त चेतावनी देते हुए कहा की लॉक डॉउन का पालन नहीं करनेवाले दुकानदारों सम्भल जाय लॉक डॉउन अवधि में यदि दुकानें खुली रहीं तो एक नहीं सुनी जाएगी और वैसे दुकानदारों पर प्रार्थमिकी दर्ज कराई जाएगी।

इस प्रकार एसडीएम ने दोनो ही स्थानो पर दर्जनों वैसे दुकानों को बंद कराया। इस दौरान उन्होंने बाज़र में बगैर मास्क पहने घूम रहे वैसे लोगों को से कहा की अनावश्यक रूप से बाजारों में घुम फिर कर रहे है तो सावधान हो जाय।

अधिक जरूरी रहे तब ही घरों से निकले। ओर हमेशा दो गज की दूरी बनाए रखे। बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र के कस्वकलियागंज पँचायत अन्तर्गत चिचुआबाड़ी चौक तथा तैयबपुर बाज़र में लॉक डॉउन से पहले जैसी स्तिथि है। बेरोकटोक सभी दुकानें सुबह से रात 9 बजे तक खुली रहती है। दोनो जगह आम दिनों की तरह भीड़ रहती है। जिसमें 90 प्रतिशत लोग बिना मास्क के होते हैं।

Share this news

Leave a Comment