न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :लोजपा लाएगी विजन डॉक्यूमेंट बिहार 1st बिहारी 1st ,राजनैतिक गलियारे में चर्चा तेज

पटना /डेस्क

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी भले ही एनडीए का हिस्सा हो । लेकिन लोजपा सांसद चिराग पासवान अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं । मालूम हो के लोजपा पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा ।

जानकारी के मुताबिक लोक जनशक्ति पार्टी पिछले 1 साल से बिहार के चार लाख परिवारों के बीच सर्वे कर विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण कर रही है । जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा । इस विजन डॉक्यूमेंट का नाम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट रखा गया है ।

इस विजन डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए 7 सदस्य वाली  टीम पिछले 1 साल से कार्य कर रही है । मालूम हो कि जैसे ही इस विजन डॉक्यूमेंट जारी करने की बात राजनीतिक गलियारे में सामने आई है, तब से ही राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है ,कि कहीं लोजपा पार्टी विधानसभा चुनाव में अपना अलग ही रास्ता तो नहीं चुनने वाली है ।मालूम हो कि लोजपा सांसद चिराग पासवान हाल के दिनों में चाहे कोरोना का मामला हो या फिर बाढ़ सहित अन्य मामलों पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपनी मांग रख चुके है साथ ही उन्होंने समय समय पर सरकार को आइना भी दिखाया है ।

Share this news

Leave a Comment