न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : शिव भक्त स्नेहा दत्ता की अनोखी शिव भक्ति, भांग,धतूरे, बेलपत्र के मिश्रण से बनाया अनोखा केक

सावन के महीनों में भोले के भक्तों का निराला रंग,भांग धतूरा बेलपत्रों के मिश्रण से बनाया अनोखा केक,

कटिहार से रितेश रंजन की एक खास रिपोर्ट

सावन के महीने में भोले के भक्तों का रंग ही निराला होता है,इस बीच कटिहार से महादेव का ऐसी ही एक अनोखे भक्त के कारनामा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भक्त और भगवान के निराले रिश्ते पर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

कटिहार बिनोदपुर के रहने वाली घरेलू महिला स्नेहा दत्ता लंबे समय से शिव भक्त है,कोरोना बंदी में प्रशासनिक आदेश से मंदिर बंद होने के कारण स्नेहा घर के ही मंदिर में प्रतिदिन जल अभिषेक करती हैं, साथ ही स्नेहा खुद से तैयार किए गए केक को प्रसाद के रूप में बाबा के दरवार में चढ़ती है,

बड़ी बात यह है यह केक धतूरा,भांग पत्ता, बेलपत्र और महादेव के पसंदीदा चीजों से बनाया गया है। स्नेहा कहती है क्यों लंबे समय से शंकर भगवान का आराधना करते हैं और कोरोना के बीच सावन के सोमवारी होने के कारण समय के सदुपयोग करते हुए वह भोले बाबा के लिए अनोखा केक बनाकर उनके दरबार पर चढ़ा रहे हैं।

आगे उन्हें उम्मीद है कि बाबा सभी का कल्याण करेंगे।स्नेहा दत्ता का कहना है वो अक्सर घर में केक बनाती है तो उन्होंने सोचा कि भगवान को भी केक अर्पित किया जाए इसलिए उन्होंने केक बना कर भगवान को समर्पित किया है जिसमें भगवान शिव को जो वस्तु प्रिय है उसका उपयोग उन्होंने किया है ।

Share this news

Leave a Comment