किशनगंज : बहादुरगंज में कंटेंटमेंट जोन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, क्षेत्र को किया गया सील

SHARE:

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


जिला पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 को कंटेन्मेंट जॉन बनाकर बांस बल्ले की सहायता से घेराबंदी करने का कार्य किया गया।


वहीं कंटेन्मेंट जॉन की जांच हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम मौके पर पहुंचकर वार्ड संख्या 07 में बने कंटेन्मेंट जॉन की जांच की।


वहीं जांच के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवम प्रखंड व नगर के अधिकारियों से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के घर पर सम्बंधित पोस्टर लगे हो,स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन वाले व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराए जाने,बैरिकेटिंग व सेनीटाईजेसन के सम्बंध में जानकारी ली।


वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 को जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवम अपेडमिक डिजीज एक्ट 1897 के आलोक में कंटेन्मेंट जॉन बनाया गया है।कंटेन्मेंट जॉन में पूरी तरह लॉकडाउन जारी रहेगा।इस जॉन में अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति आवागमन या किसी भी प्रकार का वाहन का आवागमन निषिद्ध रहेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!