न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ के मटियारी में 25 घर कनकई नदी में विलीन

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ के मटियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 व दीपनारायण टोला वार्ड नंबर 3 में कनकई नदी का कटाव हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया बरसात से पहले से ही विधायक से मिलकर बार बार कटाव निरोधक बांध बनवाने की गुहार लगाई गई,लेकिन यहाँ कटाव से बचाव का कोई कार्य नहीं किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपनारायण टोला वार्ड नंबर 3 में अबतक 6(छह) परिवारों का घर कनकई नदी में कटाव होकर विलीन हो गई है।

वहीं माली टोला वार्ड नंबर 15 के 19 परिवारों ने कटाव के कारण विस्थापित हो गये हैं।इन पीड़ित परिवारों ने अपना सामान घर से निकाल कर दूसरे स्थानों पर ले जा रहें हैं।अब वे कटाव के चपेट में आये मकान को तोड़कर उनके अवशेषों को इकठ्ठा करने में लगे हुए हैं।

पीड़ित परिवारों में दीपनारायण टोला वार्ड नंबर 3 के दीपनारायण मंडल,शम्भू मंडल,शेखर मंडल,जितेन्द्र मंडल,संतोष मंडल व कुन्दन मंडल हैं।जिसका घर कनकई नदी में कट कर विलीन हो गया और वहीं माली टोला वार्ड नंबर 15 के 19 कटाव पीड़ित परिवारों में अब्दुल सलाम,मो०दिलावर,मतीन,मु०गुलसेरा,मो०कासीम, कैसर,हसीम, नौशाद, इस्तियाक,मुस्ताक,मो०मुस्तक़ीम, मो०गुलाम,सलेतुन निशा,मो०अंजर, मंजर,मजहर आलम,मो०नजाम, नसीम एवं मो०अख्तर शामिल है।पीड़ित परिवारों ने अपना घर का अवशेष व सामान दूसरे स्थानों पर ले जाकर रख रहें हैं।

सभी पीड़ित परिवारों का आशियाना कनकई नदी के कटाव के कारण बर्बाद हो गया है और वे बेघर होकर विस्थापित हो गये हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया प्रतिनिधि असरफ अली,वार्ड सदस्य कयूम जिला पार्षद सदस्य शयमलाल राम ने जिला प्रशासन से कटाव पीड़ितों की सहायता की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment