मनसाही/कटिहार – मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्तौड़िया के 43 छात्र – छात्राओं ने बांका जिले के मंदारहिल पर्वत का दर्शन किये।
इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक जगदीपन प्रसाद सिंह ने बताया कि शनिवार को वर्ग आठ के 43 छात्र – छात्राओं का दल परिभ्रमण पर मंदार हिल गए जहां पर छात्र – छात्राओं ने वहां का इतिहास को जाना। इस अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार,रेखा कुमारी विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव मोहम्मद सोनू आदि उपस्थित रहे ।




























