न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :एक साथ मिले 1820 नए कोरोना मरीज संक्रमितों की संख्या पहुंची 33 हजार के पार

पटना /डेस्क

बिहार में कोरोना  के एक साथ 1820 मामले सामने आए हैं।  सूबे में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33511 पहुंच गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिनों का अपडेट एक साथ जारी किया गया है। जिसमें 22 जुलाई को 1083 मामले सामने आए, जबकि 23 जुलाई को 737 मामलों की पुष्टि हुई है। राजधानी पटना में 561 मामले एक साथ सामने आए हैं।


शुक्रवार को जारी आंकड़ों में 1820 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 23 जुलाई को कुल 737 पॉजिटिव केस आए, जिसमें सबसे ज्यादा मामले पटना में मिले। यहां कुल 265 पॉजिटिव केस सामने आए। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर रहा जहां 88 पॉजिटिव केस आए। भागलपुर में 56, पूर्वी चंपारण में 55, गया में 51, जहानाबाद में 33, रोहतास 30 ,पूर्णिया 31,कटिहार 26, समेत 28 जिले में कोरोना के मरीज मिले हैं। बीमारी से 220 लोगो की मौत हो चुकी है और तेजी से बीमारी ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार रही है ।

Share this news

Leave a Comment