
सुपौल / सोनू कुमार भगत
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर छातापुर प्रेस क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे छातापुर बीडीओ रितेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ कौशल राय, प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि लोक तंत्र की चार स्तम्भ है। जिसमें चौथा स्तम्भ प्रेस (मीडिया) है।अधिकारियो ने कहा कि सबों को को प्रेस पर काफी विश्वास व आस्था बनी रहती है। क्योंकि पत्रकार होना सच्चाई को उजागर कर शोषित वंचितों को उनका अधिकार व अधिकारियों के कमी को उजागर कर उन्हें सही मार्ग पर चलने हेतु आईना दिखाने का माध्यम है।

इसके साथ ही छातापुर प्रेस क्लब के पत्रकारों को अधिकारियो के द्वारा मौके पर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सीओ उपेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ व मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन ने भी सम्बोधित कर राष्टीय प्रेस दिवस पर अपनी बात रखी। प्रेस क्लब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छातापुर बीडीओ रितेश कुमार सिंह मौजूद थे। जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों व पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।
आज के दौर में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तो अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। कहा कि समाज के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों को जाना जाता है। कहीं भी कोई घटनाएं होती है तो सबसे पहले सूचना पत्रकारों को मिलती है और इन्हीं सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रखण्ड प्रशासन तक होता है। उन्होंने पत्रकारों की जवाबदेही और जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करने की अपील की । इस मौके पर उन्होंने अन्य पदाधिकारी दल व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पत्रकारों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।
बीडीओ श्री सिंह ने कार्यक्रम समापन से पूर्व सभी पत्रकारों को कलम भी भेंट की। कार्यक्रम का संचालन पीओ मनरेगा कौशल राय ने किया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में प्रेस क्लब अध्यक्ष राज कुमार झा, संजय कुमार यादव, संजय कुमार भगत, इरशाद आदिल, सोनू कुमार भगत, कुंदन कुमार, सोनू कुमार, रियाज खान, इमरान खान, आशीष कुमार,आलोक कुमार आदि
शामिल थे ।
जिन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कैसे आज के दौर में पत्रकारों की जिम्मेवारी बढ़ गई है। मोबाइल व इंटरनेट के विकसित होने से त्वरित खबर तैयार करने में दायित्व बढ़ी है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मो. साबिर, ललन भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।



























