किशनगंज /सागर चन्द्रा
पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान है ।मालूम हो की कोचाधामन के पाटकोई कला गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान है। मालूम हो कि पागल कुत्ते ने गांव के 8 माह के बच्चे के साथ तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया।परिजनों ने आनन फानन में घायल बच्चे समेत सभी को सदर अस्पताल ले आया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वेक्सीन दिया गया।
मालूम हो की कुत्ते ने गांव के आठ माह के मरिया पिता गोलु,छह वर्षीय आमीर पिता सहदुल,9 वर्षीय सहदद पिता नेबाजीज व 45 वर्षीय नूरेखा बेगम पिता शाहिद को काट लिया।वहीं सदर अस्पताल में सभी घायल का इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया।
फाइल फोटो।



























