किशनगंज :बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चैन छिनतई की घटना को दिया अंजाम ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

गुरुवार दोपहर को अस्पताल रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बाइक सवार अपराधी द्वारा महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित महिला ई रिक्शा से उतरकर सेंट्रल बैंक जा रही थी। पीड़ित 52 वर्षीय पीड़िता झरना सिन्हा बहादुरगंज की रहने वाली है।वे अपनी शिक्षिका पुत्री के साथ खरीदारी के लिए मुख्य बाजार गई थी।जहां कई दुकान में खरीदारी के बाद वे ई रिक्शा से अस्पताल रोड पहुंची थी।जैसे ही महिला ई रिक्शा से उतरकर बैंक की ओर बढ़ी इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी गले का चेन छीनकर डेमार्केट की ओर फरार हो गए।

दोनो अपराधी पल्सर बाइक पर सवार था। पीछे वाला मास्क व आगे वाला हेलमेट पहनकर रखा था। काला शर्ट पहना पीछे वाला अपराधी ने गले का चेन झपट्टा मार कर ले लिया।जिसके बाद दोनों अपराधी बाइक से वह डेमार्केट की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद महिला ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई ओर कई जगहों पर नाकाबंदी करवाया गया। लेकिन तबतक बाइक पर अपराधी फरार हो चुके थे ।वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

फोटो साभार : इंटरनेट

सबसे ज्यादा पड़ गई