बिहार:आज के समय में विधायिका संकट में है- सुधाकर सिंह

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आज के समय में विधायिका पूरी तरह संकट में है। संविधान में विधायिका को सर्वोच्च स्थान दिया गया था। लेकिन अब सभी ताकत प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को है। जहां से सभी को नियंत्रित किया जा रहा हैं।

ये बातें बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने मोहनिया के शारदा ब्रदराज हाइस्कूल में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में छोटी-छोटी बात पर इस्तीफा ले लिए जाते है इसलिए विधायिका संकट में है।

साथ ही पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि आज का कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं रही है। आजादी के पहले की कांग्रेस दूसरी थी और आजादी के बाद की कांग्रेस दूसरी है। जो भारत जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है। यह कितना सार्थक होगा इसकी हमें जानकारी नहीं है।

सबसे ज्यादा पड़ गई