चार माह पहले जिस डीटीओ का रोहतास में तबादला उसी ने फिर लिया कैमूर डीटीओ का आज प्रभार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चार माह पहले जिस डीटीओ का रोहतास के डीटीओ पद पर तबादला किया है। आज वहीं डीटीओ रामबाबू ने बुधवार को कैमूर जिले में पहुंचे और मोहनिया डीसीएलआर से कैमूर परिवहन विभाग का पदभार ग्रहण किया। रामबाबू का लगभग चार माह पहले तबादला हो गया था। इनका तबादला रोहतास डीटीओ के पद पर हुआ था। गौरतलब है कि बिहार में ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में सेटिंग की चर्चा हर बार होती है। कुछ महीने पहले जिस डीटीओ को कैमूर जिले से ट्रांसफऱ किया गया था उन्हें फिर से पुराना जिला कैमूर अतिरिक्त प्रभार में दे दिया गया है।

आज डीटीओ रामबाबू पदभार भी ग्रहण कर लिए हैं यानी दीपावली पर विभाग ने गिफ्ट के तौर पर डीटीओ का प्रभार दिया। विभाग की तरफ से 21 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया गया है। परिवहन विभाग ने 21 अक्टूबर को जो अधिसूचना जारी किया है उसमें तीन जिलों में डीटीओ की प्रतिनियुक्ति की गई है। तीन जिलों में से एक जिला कैमूर भी है। जो रोहतास जिले- सासाराम का सीमावर्ती जिला पड़ता है अधिसूचना में बताया गया है कि रोहतास के जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू को कैमूर के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।


21 अक्टूबर को दिया गया रोहतास डीटीओ को कैमूर डीटीओ का प्रभार


इस संबंध में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार की तरफ से जारी किये गये अधिसूचना में परिवहन विभाग ने 21 अक्टूबर को कैमूर जिले में खाली पड़े जिला परिवहन पदाधिकारी के पद को भरा है। दो जिलों में डीएम की रिपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी का चार्ज रामबाबू को दिया गया है। खासबात यह कि रोहतास- सासाराम व कैमूर जिला दोनों सीमावर्ती आपस के जिले हैं सासाराम के डीटीओ राम बाबू है और इन्हें एक बार फिर से कैमूर डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


29 जून 2022 को कैमूर जिले से रामबाबू का हुआ था तबादला


विदित हो कि कैमूर के जिला परिवहन पदाधिकारी 3 साल रहे राम बाबू को 29 जून 2022 को यहां से स्थानांतरित किया गया था। स्थानांतरित करने के बाद डीटीओ रामबाबू को रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया था। चार महीने बाद अब परिवहन विभाग ने डीटीओ रामबाबू पर मेहरबानी दिखाते हुए सासाराम के पड़ोसी जिला कैमूर उनके पुराने जिले कैमूर (भभुआ) अतिरिक्त प्रभार में दे दिया यानी विभाग ने दरियादिली दिखाई और दीपावली पर कैमूर डीटीओ का प्रभार गिफ्ट कर दिया। हालांकि सूत्रों ने बताया कि कैमूर डीटीओ रामबाबू के प्रभार मिलने से कैमूर के इंट्री माफियाओं में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है. अब देखना यह होगा कि प्रभारी डीटीओ रामबाबू इंट्री माफियाओं पर लगाम लगाने में कितना सफल हो पाते हैं यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा.

चार माह पहले जिस डीटीओ का रोहतास में तबादला उसी ने फिर लिया कैमूर डीटीओ का आज प्रभार