न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया : बैरगाछी में  सड़क हादसा : ट्रेक्टर ने राहगीर को कुचला


 दीपक कुमार / अररिया


अररिया के NH327E पर भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें साइकिल सवार राहगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अररिया जोकीहाट मुख्य मार्ग पर बैरगाछी थाना क्षेत्र के भंगिया बेली ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। 2017 की भीषण बाढ़ में पुल टूटने की वजह से बेली ब्रिज से छोटी वाहनों का परिचालन हो रहा है।

हालांकि बेली ब्रिज पर ओवरलोडेड वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाई गई है, लेकिन ओवरलोडेड ट्रैक्टर का परिचालन खुलेआम हो रहा है। आज अहले सुबह भंगिया बेली ब्रिज के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने साइकिल सवार राहगीर को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही बैरगाछी पुलिस मौके पर पहुंची है।

Share this news

Leave a Comment