न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :नौसेना स्टेशन करंजा, उरण में 2 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया गया

देश/डेस्क

वाइस एडमिरल अजीत कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम,वीएसएम, एडीसी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ,पश्चिमी नौसेना कमान  द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान के लिए दो मेगावाट क्षमता वाली पहली सौर ऊर्जा संयंत्र का ई-उद्घाटन किया गया।

इस संयंत्र की स्थापना नौसेना स्टेशन करंजा में की गई है और इस क्षेत्र के लिए यह सबसे बड़े सौर उर्जा संयंत्रों में से एक है। इस सौर उर्जा संयंत्र में 100% स्वदेशी रूप से विकसित किए गए सौर पैनल, ट्रैकिंग टेबल और इनवर्टर लगे हुए हैं। यह संयंत्र कंप्यूटरीकृत निगरानी और नियंत्रण के साथ-साथ, सिंगल एक्सिस सन ट्रैकिंग प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए ग्रिड के साथ परस्पर जुड़ा हुआ है।

भारतीय नौसेना की यह परियोजना नौसेना स्टेशन में बिजली आपूर्ति की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this news

Leave a Comment