कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शराब के नशे में आठ शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी पियक्कड़ों को थाने लाया गया। जहां से कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आठ शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाने की पुलिस ने की है। पुलिस ने अलग अलग जगहों से शराब के नशे में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में पकड़ाये सभी आठों शराबी भभुआ थाना क्षेत्र के ही है। गिरफ्तार शराबियों में भभुआ शहर के वार्ड संख्या चार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनू केशरी है।
इसके अलावे भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी चंदन राम है। वहीं भभुआ थाना क्षेत्र के ही मोकरी गांव निवासी टिंकू राम, भभुआ शहर के वार्ड संख्या छह निवासी उमेश बिंद, भभुआ शहर के वार्ड संख्या तीन का रहनेवाला दरगारी अली है। वहीं भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 निवासी रहमत अली कुरैशी, सद्दाम हाशमी और भभुआ शहर के ही वार्ड संख्या 25 का रहनेवाला नीरज कुमार है।
गिरफ्तारी के लिए सभी शराबियों को पुलिस ने थाने लेकर आयी। जहां ब्रेथ एनलाइजर से सभी का जांच किया गया तो सभी शराब के नशे में पाये गये जिसके बाद सभी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।