युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में भर्ती

SHARE:



किशनगंज /प्रतिनिधि




मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद पोठिया थाना क्षेत्र के खारूदह निवासी नाजली बेगम की तबीयत बिगड़ने लगी।

उसकी स्थिति को देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!