न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लखीसराय : कोरोना से डीपीओ की मौत, मचा हड़कंप

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

बिहार में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है. कोरोना से संक्रमित होने वाले और मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. सीएम हाउस से लेकर सचिवालय तक कोरोना का अटैक हुआ है.बड़ी खबर लखीसराय से है.

जहां सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ उपेंद्र प्रसाद सिंह की कोरोना से मौत हो गई.उपेंद्र प्रसाद कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका पटना में इलाज चल रहा था.

लखीसराय जिले में कोरोना से किसी पदाधिकारी की यह पहली मौत है. एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है. वहीं जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है. कुछ दिन पहले समस्तीपुर में पदस्थापित शिक्षा विभाग के एक डीपीओ की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

Share this news

Leave a Comment